Paras Pipal : ज्योतिषशास्त्र में कई ऐसे पेड़ों के बारे में बताया गया है, जिनके दर्शनमात्र से जीवन के तमाम कष्ट दूर हो जाते हैं। ऐसा ही एक पारस पीपल का पेड़ भी होता है। माना जाता है कि पारस पीपल (Paras Pipal) के पेड़ के प्रभाव से बिगड़े काम बनने लगते हैं और तमाम परेशानियां खत्म हो जाती हैं।

पारस पीपल के पेड़ का महत्व
वास्तु शास्त्र और ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक, यदि कोई व्यक्ति पारस पीपल का पेड़ (Paras Pipal) अपने घर के आंगन में लगाता है तो उसके घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती। मान्यता है कि पारस पीपल के पेड़ के सानिध्य में रहने वाले लोग हमेशा सुखी, संपन्न और धनवान होते हैं।
ज्योतिष में पारस पीपल के उपाय
पारस पीपल के पेड़ (Paras Pipal) के साथ-साथ इसके पत्तों के भी कई चमत्कारिक उपाय बताए जाते हैं। पारस पीपल के पेड़ के पत्ते आपके जीवन की तमाम परेशानियों को खत्म कर सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, जिनकी कुंडली में गुरू कमजोर हो उन्हें पारस पीपल के पेड़ को घर में जरूर लगाना चाहिए।
पारस पीपल के फूल के उपाय
पारस पीपल (Paras Pipal) के पेड़ में पीले रंग के फूल लगते हैं। माना जाता है कि यदि कोई व्यक्ति यह पारस पीपल के फूल गुरु ग्रह को अर्पित करता है तो उस व्यक्ति का गुरु मजबूत होकर बेहद शुभ फल प्रदान करता है।
पारस पीपल के अन्य नाम
पारस पीपल के बारे में कहा जाता है कि यह अपने आस-पास की हर चीज को सोने जैसा मूल्यवान बना देता है। यही कारण है कि इस पेड़ को पारस पीपल (Paras Pipal) कहा जाता है। इसके सथ ही इसे Indian Tulip भी कहा जाता है। वहीं वनस्पति विज्ञान में पारस पीपल को portia tree और aden apple के नाम से भी जाना जाता है।
पारस पीपल का पेड़ कहां मिलेगा
यह पेड़ बेहद दुर्लभ किस्म का होता है। पारस पीपल का पेड़ (Paras Pipal) शहरों में बहुत ही कम देखने में मिलता है। अधिकतर यह पेड़ जंगलों में पाया जाता है।
पारस पीपल का पेड़ कैसा होता है?
इस पेड़ के पत्तों की गोलाई आम पीपल के पेड़ के पत्तों से थोड़ी ज्यादा होती है। पारस पीपल की पहचान करना थोड़ा मुश्किल काम है। दरअसल जहां एक तरफ आम पीपल का पेड़ बड़ा व लंबा होता है, वहीं दूसरी तरफ पारस पीपल के पेड़ की लंबाई थोड़ी कम होती है। पारस पीपल के पेड़ में पीले रंग के फूल आते हैं।
पारस पीपल के औषधीय उपयोग
आयुर्वेद शास्त्र के मुताबिक, पारस पीपल के पेड़ (Paras Pipal) के औषधीय उपयोग भी हैं। दरअसल पारस पीपल को बलवर्धक और वीर्यवर्धक बताया जाता है। इसके साथ ही यह पेड़ कई तरह के मानसिक रोगों के इलाज में भी काम आता है। वहीं नशे की लत छुड़ाने के लिए भी पारस पीपल का उपयोग किया जाता है।
पारस पीपल के चमत्कारिक उपाय
इस पेड़ को भगवान विष्णु का रूप माना जाता है। इसकी पूजा करने से धन की देवी मां लक्ष्मी अतिशीघ्र प्रसन्न होती हैं। पारस पीपल की पूजा करने वाले व्यक्ति का घर हमेशा धन-संपदा से परिपूर्ण रहता है।
यदि कोई व्यक्ति कड़ी मेहनत करने के बाद भी पैसों की तंगी का शिकार हो तो उस व्यक्ति को पारस पीपल के 108 पत्तों पर श्री हरि का नाम लिखकर किसी नदी में प्रवाहित करना चाहिए। इस उपाय से व्यक्ति के घर में पैसों की तंगी दूर हो जाएगी।
वहीं पारस पीपल को नजर उतारने के लिए भी प्रयोग किया जाता है। यदि किसी व्यक्ति को बार-बार नजर लगती है और वह आए दिन बीमार पड़ जाता है तो पारस पीपल के 21 पत्तों पर ऊं हं हनुमते नम: लिखकर किसी नदी में प्रवाहित करना चाहिए।
इसके साथ ही यदि किसी भी व्यक्ति की शादी में बार-बार अड़चनें आ रही हैं तो उस व्यक्ति को रोजाना पारस पीपल की जड़ में जल अर्पित करना चाहिए। वहीं इसके साथ ही यदि वह व्यक्ति गुरु ग्रह के मंत्र का जाप करे तो उसकी शादी के योग बहुत जल्दी बनने शुरू हो जाएंगे।
(नोट : यह लेख सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। लेख में लिखे उपायों को अपनाने से पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।)